Monday 15 February 2016

बदले की भावना से काम कर रही बिहार सरकारः रामविलास

लोजपा प्रमुख व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि राज्य सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। बिहार में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है। अपराध का ग्राफ बढ़ गया है। अब पुलिस अपराधियों से डर रही है। हालात पर काबू पाने के लिए राष्ट्रपति शासन की आवश्यकता है। इसके लिए लोजपा का एक शिष्टमंडल राष्ट्रपति से मिलेगा। सोमवार को भाजपा नेता विशेश्वर ओझा के परिजनों से मिलने के बाद आरा सर्किट हाऊस में केन्द्रीय मंत्री ने प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि सूबे में राजनीतिक हत्याओं का दौर शुरू हो गया है। जदयू व राजद उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ने वालों की राजनीतिक साजिश के तहत हत्या करायी जा रही है।

No comments:

Post a Comment